यह कैसा प्यार: स्कूल में हुआ लगाव, होटल में किया रेप फिर शादी से किया इन्कार, आरोपी के खिलाफ ऍफ़आईआर …

Featured Latest मध्यप्रदेश

जबलपुर  : मध्य प्रदेश के जबलपुर क्षेत्र में एक युवक ने अपनी स्कूल की दोस्त के साथ प्यार का नाटक कर उसका शारीरिक शोषण किया। वहीं एक अन्य मामले में रीवा में कमरे के अंदर मिली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।

स्कूल में प्यार, होटल में रेप, फिर शादी से इनकार

स्कूल की पढ़ाई के दौरान प्रेम किया और फिर होटल में दुष्कर्म किया, पहले विवाह का वादा किया और अब युवक इनकार कर रहा है। यह मामला लार्डगंज थाने में पहुंचा है, जहां पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता एक दूसरे शहर में कार्यरत है। जब वह स्कूल में पढ़ाई कर रही थी, तब गढ़ाफाटक निवासी संस्कार जाटव से उसकी दोस्ती हुई। फरवरी 2020 में संस्कार मम्मी-पापा से मिलवाने की बात कहकर उसे अपने घर ले गया। उस वक्त घर पर कोई नहीं था।

संस्कार ने शादी की बात कहकर जबरन दुष्कर्म किया। बाद में मम्मी पापा आए, तो उनसे मिलवाया। संस्कार ने आश्वासन दिया कि 18 वर्ष की उम्र पूरी होने पर वह शादी कर लेगा। वर्ष 2023 में संस्कार अपने माता-पिता के साथ युवती के घर पहुंचा, जहां शादी की बात हुई।

इसके बाद संस्कार अक्सर युवती को शहर से बाहर घुमाने ले जाता और वहां उसका शारीरिक शोषण करता। कई बार वह उसे होटल साईं ले गया, जहां उससे दुष्कर्म किया। संस्कार ने शादी से इंकार किया, तो छात्रा जुलाई 2024 में लार्डगंज थाने पहुंची। उसके खिलाफ शिकायत की।

यह बात संस्कार और उसके परिजन को पता चली, तो वे थाने पहुंचे। जहां जल्द शादी की बात कही। इसके बाद छात्रा वापस अपनी नौकरी पर पहुंच गई। हाल ही में वह लौटी, तो संस्कार परिजनो से मिलवाने उसे अपने घर ले गया और फिर से दुराचार किया। लेकिन बाद में शादी से इंकार कर दिया। बताया कि उसका विवाह नरसिंहपुर में तय हो गया है और वह वहीं विवाह करेगा। तब युवती ने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *