नई दिल्ली : भारत सरकार की ओर से यूपीआई का लगातार विस्तार किया जा रहा है। अब इसमें यूपीआई नाउ और पेलेटर की सुविधा को भी जोड़ दिया गया है। इसकी मदद से खाते में पैसे न होने पर भी आप लेनदेन पूरा कर पाएंगे। आइए जानते हैं ये सुविधा कैसे काम करेगी और इसका फायदा आप कैसे उठा सकते हैं?
क्या है PayLater on UPI?
UPI Now PayLater एक तरह की ओवरड्राफ्ट सुविधा है। इसे आप सभी यूपीआई ऐप जैसे भीम, पेटीएम,फोनपे और गूगल पे के माध्यम से उपयोग कर पाएंगे। इस मतलब यह है कि जब भी यूपीआई से लिंक आपके खाते से बैलेंस से अधिक भी पैसा खर्च कर सकते हैं। हालांकि, बैलेंस से अधिक पैसे खर्च करने पर बैंक की ओर से दी गई अतिरिक्त राशि पर ब्याज लिया जाएगा।
कैसे काम करेगा PayLater on UPI?
इसके लिए सबसे पहले आपको अपने यूपीआई अप्प पर पेलेटर सुविधा को एक्टिवेट कराना होगा। इसके बाद बैंक की ओर से आपको एक क्रेडिट लाइन दी जाएगी। यह वह राशि होगी, जिसे आप अपना अकाउंट बैलेंस खत्म होने के बाद उपयोग कर सकते हैं। इस राशि पर बैंक आप से ब्याज लेगा।
बड़ी बात यह है कि PayLater on UPI की सुविधा का लाभ केवल मर्चेंट्स के साथ लेनदेन में किया जा सकता है। अगर आप इसके लिए किसी अन्य व्यक्ति को पैसे नहीं भेज सकते हैं।
PayLater on UPI के फायदे
पूरी तरह से डिजिटल है।
यूपीआई ऐप पर क्यूआर कोड के जरिए भुगतान करके आप ओवरडाफ्ट की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
इसमें 50,000 रुपये तक की क्रेडिट लाइन छह महीने तक के लिए मिलती है।