सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा के जिलेवासियों के लिए डबल इंजन की सरकार ने बड़ी सौगात दी है। वर्षों से नारायणपुर से अंतागढ़ के बीच सड़क की जर्जर हालत से जूदा रहे लोगों के लिए अब राहत की खबर है। छत्तीसगढ़ लौक निर्माण विधाग द्वारा नारायणपुर-अंतागढ़ रोड (+-05) के किमी 26 से 777 तक के हिस्से की चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इस परियोजना की कुल लंबाई 46 किलीमीटर है, जिसमें पुल-पुलियों सहित निर्माण कार्य शामिल है। 734.37 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। कार्य की समय सीमा 8 माह तय की गई है।
जनता को मिलेगी राहत
नारायणपुर से अंतागढ़ मार्ग वर्षो से खराब स्थिति मैं था, जिससे आमजन की आवाजाही मैं भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। विशेष रूप से बरसात के मौसम मैं यह सड़क कीचड़, गड्ीं और जलभराव का रूप ले लेती थी। अब इस हैंडर के ज़रिए एक मजबूत, चौड़ी और टिकाऊ सड़क का निर्माण होना तय है, जिससे स्थानीय जनता, व्यापारी, स्कूली छात्र, स्वस्थ वाहन सभी को लाभ मिलेगा।
लोगों ने सीएम साय और वन मंत्री का जताया आभार
इस कार्य के लिए जिलेवासियों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वन मंत्री व नारायणपुर विधायक केदार कश्यप के प्रति आभार जताया है। वर्षो से लंबित इस परियोजना को उनके नेतृत्व मैं मंजूरी मिली, जो जिले के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस सड़क के निर्माण से न केवल नारायणपुर और अंतागढ़ के बीच सीधा और सुरक्षित संपर्क होगा, बल्कि यह क्षेत्रीय व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।
ग्रामीण और सुदुर क्षेत्रों से मुख्य मार्गों तक पहुंच आसान होगी। नारायणपुर से अंतागढ़ सड़क निर्माण का यह टेंडर वर्षों से लंबित जनआकांक्षा की पूर्ति का प्रतीक है। यह विकास के उस रास्ते को प्रशस्त करेगा, जिसमें जनता की सुविधाएं, गति और सुरक्षा प्राथमिकता होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।
स्थानीय लोगों में खुशी की लहर
स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों में खुशी की लहर है। सभी ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है और उम्मीद जताई कि यह निर्माण कार्य समय पर और गुणकततापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाएगा।