दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के किरंदुल जिले में सीआईएसऍफ़ और बीडीएस जवानों ने लोहागांव के पास से 3 किलो का आईईडी बरामद किया है। जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने बम प्लांट किया था। सुरक्षाबलों ने बरामद आईईडी को डिफ्यूज कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि, बस्तर में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत सीआईएसएफ की टीम ने लोहागांव जाने वाले रास्ते पर जमीन में दबा हुआ इलेक्ट्रिक वायर दिखा। सुरक्षाबलों ने आला अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। बम स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची और एरिया की सर्चिंग की। सर्चिंग के दौरान 3 किलोग्राम का आईईडी बरामद कर डिफ्यूज कर दिया।
4 नक्सलियों ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों की सबसे पुरानी एरिया कमेटी कुएमारी एरिया कमेटी के 4 इनामी नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। नक्सल विरोधी गतिविधियों और पुलिस के बढ़ते दबाव से नक्सलियों के शीर्ष नेतृत्व में बौखलाहट है। जिसके चलते अपने ही साथियों को परेशान कर रहे हैं। नक्सलियों के खात्मे को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 2026 तक का समय तय किया है।