पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी.. 25 लाख के दो खूंखार माओवादी लक्ष्मण और भीमा ने किया सरेंडर

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

कवर्धा: छत्तीसगढ़ सरकार के पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर दो खूंखार नक्सलियों ने पुलिस के सामने हथियार डाल दिए है। इनमें 10 लाख का इनामी नक्सली लक्ष्मण मरकाम और 15 लाख का इनामी माओवादी भीमा उर्फ अशोक शामिल हैं। दोनों नक्सलियों पर कई गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज था। पुलिस को भी लम्बे वक़्त से दोनों की सरगर्मी से तलाश थी। उनके आत्मसमर्पण से पुलिस और सुरक्षा बलों ने राहत की सांस ली है।

100 एनकाउंटर, 146 नक्सली ढेर

बात करें छत्तीसगढ़ बीते 6 महीनों के नक्सल उन्मूलन कार्रवाई की तो साय सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किया हैं। दिसंबर 2023 से जून 2024 तक छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के 100 एनकाउंटर हुए जिसमें 146 नक्सलियों को मार गिराया गया। इसी तरह पुलिस ने इस अवधि में 633 माओवादियों को गिरफ्तार किया और 531 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

इसी कड़ी में पुलिस ने सघन अभियान चलाते हुए 211 माइंस और 179 हथियारों की जब्ती की। इसकी तुलना अगर 2022 और 2023 के आंकड़ों से करें तो महज 23 नक्सलियों को ही ढेर कर पाने में कामयाबी पाई थी। साय सरकार के यह आंकड़े दर्शाते हैं कि नक्सल फ्रंट पर पुलिस और प्रशासन नक्सलवाद को छत्तीसगढ़ से जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए पूरी तरफ प्रतिबद्ध है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *