लाठीचार्ज के विरोध में उतरे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता, सीएम साय और गृहमंत्री का फूंका पुतला

Featured Latest खरा-खोटी छत्तीसगढ़

बालोद : स्टील सिटी भिलाई में प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल का काफिला रोकने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जिस पर बालोद जिले के कांग्रेसियों ने शहर के जयस्तंभ चौक में आज प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के साथ अभद्रता की जाती है, जिसके विरोध में कांग्रेसी शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे। इन्हें टारगेट करके लाठीचार्ज करते हुए चोटिल किया गया। आखिर किसके इशारे पर यह घटना घटी, इसके विरोध में आज प्रदर्शन और पुतला दहन किया गया।

विधायक, जिलाध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष सहित ब्लॉक अध्यक्ष एवं सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पुतला लेकर कांग्रेस भवन से निकले, जिसके बाद जयस्तंभ चौक पर मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय का पुतला दहन किया। पुतला दहन करने और इसे रोकने के लिए कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच पुतला झटकने का प्रयास किया गया। जलते हुए पुतले पर जब पुलिस ने पानी डाला तो जितेंद्र पांडेय सहित कई नेता पानी की गिरफ्त में आकर भीग गए। विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि यहां पर कानून व्यवस्था का दुरुपयोग प्रदेश की सरकार कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री को पहले तो रोका जाता है और बजरंग दल के ऊपर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं होती है। उल्टा कांग्रेस को टारगेट किया जा रहा है, यह पूरी तरह ओछी राजनीति है।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेसियों को टारगेट कर निशाना बनाते हुए उन्हें चोटिल किया गया। डेढ़ सौ से ज्यादा कार्यकर्ता घायल हुए हैं। आखिर यह सरकार किस तरह का कृत्य कर रही है। यह कुशासन का परिचायक है और यहां पर लचर कानून व्यवस्था बालोद में देखने को मिल रही है। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने कहा कि यहां पर जो लाठी चार्ज हुआ, उसमें कहा गया कि पुलिस के अधिकारी का सर फूटा है।

बीजापुर में भी कांग्रेस ने सीएम साय और गृहमंत्री का फूंका पुतला

गुरुवार को जिला मुख्यालय में कांग्रेसियों ने दुर्ग में कांग्रेसियों पर हुए लाठी चार्ज व एफआईआर के विरोध में प्रदेश के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का पुतला दहन कर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *