विधानसभा अध्यक्ष के निवास पहुचे कथा वाचक प.प्रदीप मिश्रा, डॉ रमन सिंह ने शॉल और प्रतीक चिन्ह किया भेंट

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

राजनांदगांव : कथा वाचक प्रदीप मिश्रा कल शाम विस अध्यक्ष रमन सिंह के निवास पहुंचे थे। पूर्व सीएम ने जानकारी देते हुए X पर बताया कि राजनांदगाँव प्रवास के दौरान गत संध्या निवास स्थान पर श्री शिव पुराण कथा वाचक आदरणीय प्रदीप मिश्रा का आगमन हुआ।

इस अवसर पर प्रदीप मिश्रा को शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंटकर पूरे परिवार के साथ उनका सम्मान किया। छत्तीसगढ़ की इस पुण्य भूमि पर सावन के पवित्र माह में उनकी शिवकथा सभी का मंगल करे ऐसी कामना है।

लोगों को शेयर करें