विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम साय ने अपने निवास परिसर में रोपा नीम, रुद्राक्ष और चीकू का पौधा

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय एवं परिवार जनों के साथ अपने निवास परिसर में चीकू, नीम और रुद्राक्ष का पौधा रोपा। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपने घरों में और आस-पास पौधा लगाने और पौधों को जीवित रखने की जिम्मेदारी लेने की अपील की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आने वाले मानसून में ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें और अपने घर, आसपास के परिवेश, गांव और शहरों और जंगलों को खूब हरा-भरा बनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण के संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस अवसर पर डीएफओ लोकनाथ पटेल, एसडीओ व्ही. एन. मुखर्जी एवं मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे।

लोगों को शेयर करें