बड़ी खबर : दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर बनाए गए पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष 

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बहुप्रतीक्षित निगम मंडलों में नियुक्तियां आखिरकार शुरू हो गई हैं। इसकी शुरुआत हुई है आरंग से विधायक गुरु खुशवंत साहेब की बतौर अनुसूचित जाति प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के तौर पर नियुक्ति से। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर को पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं पत्थलगांव की विधायक गोमती साय को सरगुजा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बना गया है। लता उसेंडी बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष बनाई गई हैं।

लोगों को शेयर करें