बड़ी खबर : मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची बनाए गए मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बहुप्रतीक्षित निगम मंडलों में नियुक्तियां आखिरकार शुरू हो गई हैं। इसकी शुरुआत आरंग से विधायक गुरु खुशवंत साहेब की बतौर अनुसूचित जाति प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के तौर पर नियुक्ति से हुई है।

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर को पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची को मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष, वहीं पत्थलगांव की विधायक गोमती साय को सरगुजा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बना गया है। लता उसेंडी बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष बनाई गई हैं।

लोगों को शेयर करें