एसडीएम ने महिला सरपंच को भेजा जेल, आर्थिक अनियमितता के आरोप में की कार्यवाही

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

जगदलपुर : जगदलपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक महिला सरपंच को जेल भेजा गया है। इस खबर के सामने आने के आबाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। महिला सरपंच को आर्थिक अनियमितता को लेकर जेल भेजने के साथ ही 20 दिनों के भीतर दस्तावेज और गबन की राशि जमा करने के निर्देश दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बस्तर विकासखंड के ग्राम पंचायत भानपुरी की महिला सरपंच के खिलाफ 2017 से 2023 के बीच 54 निर्माणकार्यों में लाखों रुपए की आर्थिक अनियमितता की शिकायत की गई थी। इस मामले में जब जांच की गई तो पाया गया कि, 2017 से 2023 के बीच 54 निर्माणकार्यों में लाखों रुपए के गबन के आरोप सहीं थे। इसके बाद बस्तर एसडीएम ने बड़ा फैसला लेते हुए महिला सरपंच को जेल भी दिया है। इसके साथ ही एसडीएम ने महिला सरपंच को 20 दिनों के भीतर दस्तावेज और गबन की राशि जमा करने के भी निर्देश दिए हैं।

लोगों को शेयर करें