चालक ने पी शराब और लहराने लगा ट्रक : मेन रोड पर कई किलोमीटर दूर तक दहशत फैलाने वाला ट्रक चालक पकड़ा गया

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक ट्रक चालक नशे में धुत होकर लापरवाही से ट्रक चला रहा था। इससे उसने अपनी ही नहीं बल्कि दूसरों की जान भी खतरे में डाल दी थी। लोगों ने किसी तरह उसे पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना पलारी थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, एक ट्रक ड्राइवर नशे की हालत में ट्रक चला रहा था। उसकी लापरवाही उसके साथ-साथ लोगो के लिए भी मुसीबत का सबब बन गई थी। लोगों ने किसी तरह उसे पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया और वाहन को भी जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

लोगों को शेयर करें