छत्‍तीसगढ़ लोक आयोग में लगी आग से मचा हड़कंप, दफ्तर को कराया गया खाली

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर : छत्‍तीसगढ़ के लोक आयोग में आग लगने की खबर आ रही है। आग लगने के बाद दफ्तर में हड़कंप मच गया। आग लगते ही आयोग के कार्यालय को खाली करा लिया गया। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और दमकल की टीम पहुंची। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए हैं। लोक आयोग का दफ्तर नगर निगम के पास स्थित है। यह मामला कोतवाली थाना इलाके का है।

मीडियाकर्मियों से गाली-गलौज और मारपीट

लोक आयोग दफ्तर में आग लगने के बाद हड़कंप मच गया। वहीं आयोग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंची मीडियाकर्मियों से गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने मामले को दबाने के लिए मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका।

लोगों को शेयर करें