बलौदाबाजार में तालिबानी सजा, लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक की निर्मम हत्या, हिरासत में लिए गए 15 लोग

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में युवक के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। यहां लोगों ने युवक को तालिबानी सजा दी। स्‍थानीय लोगों ने गांव के चौराहे पर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक की निर्मम हत्या कर दी।

दरअसल, यह घटना कसडोल थाने के कटवाझर गांव की है। पुलिस ने इस घटना के संबंध में करीब 15 लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। गांव के चौराहे पर हुई इस नृशंस घटना ने पूरे क्षेत्र में हलचल मचा दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है और घटना की जांच की जा रही है।

लोगों को शेयर करें