युवती ने त्रिवेणी संगम में लगाई छलांग, नदी में पानी नहीं होने से युवती को आई गंभीर चोटें

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

राजिम। भरी दुपहरी में बुधवार को राजिम और नवपारा के बीच बने महानदी के पुल से एक युवती ने त्रिवेणी संगम में छलांग लगा दी। नदी में पानी नहीं होने की वजह से युवती को गंभीर चोटें आई हैं। नीचे गिरते ही युवती बेहोश हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंची है और स्थानीय लोगों की मदद से युवती को बाहर निकाला गया।

बाहर निकालकर गंभीर हालत में युवती को राजिम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती अकेली थी। उसके कूदने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। युवती अभी तक बेहोश बताई गई है, होश में आने पर ही मामले की जानकारी हो पाएगी। पुलिस की प्रारंभिक पतासाजी के अनुसार युवती राजिम के महामाया पारा की निवासी है। युवती के कूदने के कारण सहित पूरे मामले की जांच में राजिम पुलिस जुट गई है।

लोगों को शेयर करें