लोन दिलाने के नाम पर 27 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस ने आरोपी को ऐसे किया गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में फर्जी लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस इस मामले में पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही थी, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस के मुताबिक प्रार्थी कृष्णा राव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी होरीलाल पंकज और जितेश कुमार चंद्राकर ने लोन दिलाने के नाम पर उससे नकद राशि और जरूरी दस्तावेज लिए. इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग बैंकों से शिकायतकर्ता के नाम पर करीब 27 लाख 50 हजार रुपये का लोन निकालकर धोखाधड़ी की.

आरोपी ने कबूला गुनाह

जांच के बाद पहले आरोपी होरीलाल पंकज को गिरफ्तार किया जा चुका था. वहीं, इस मामले का दूसरा आरोपी जितेश कुमार चंद्राकर फरार चल रहा था. जिसे आखिरकार रविवार को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने प्रार्थी के नाम पर Voltas कंपनी के दो एसी और एक मोबाइल फोन फाइनेंस कराकर उन्हें  मोबाइल दुकान में बेच दिया था.

जांच में यह भी सामने आया कि पहले गिरफ्तार आरोपी होरीलाल पंकज अपने वाहन स्विफ्ट डिजायर (CG 04 LQ 1046) में बिना किसी वैध पद के पदनाम का दुरुपयोग करते हुए बोर्ड लगाकर खुद को पदाधिकारी के रूप में प्रस्तुत करता था, जिससे लोगों को भ्रमित कर ठगी को अंजाम दिया करता था. पुलिस ने इस धोखाधड़ी को गंभीर मानते हुए मामले में धारा 204 बीएनएस भी जोड़ दी है. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य संभावित तथ्यों की पड़ताल जारी है.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *