मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव का शुभारंभ

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

भूपेश बघेल के हाथों होगा ‘छत्तीसगढ़ महतारी‘ की मूर्ति का अनावरण

रायपुर| मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल राज्य स्थापना दिवस 1 नवम्बर को साइंस कॉलेज मैदान में सुबह 11 बजे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे।

मुख्यमंत्री के हाथों 1 नवम्बर को ही कलेक्ट्रेट परिसर रायपुर में शाम 6.10 बजे ‘छत्तीसगढ़  महतारी‘ की मूर्ति का अनावरण होगा। इसके पश्चात शाम 7 बजे साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं अलंकरण समारोह में शामिल होंगे।

लोगों को शेयर करें