बाइक चोर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 6 आरोपियों से 15 बाइक्स बरामद

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

धमतरी : शहर सहित आसपास के जिलों में बाइक चोरी करने वाले गिरोह का धमतरी पुलिस ने खुलासा किया है। मगरलोड थाना पुलिस ने चोरी की 15 बाइकों के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।बरामद बाइक की कीमत लाखों में बताई जा रही है।

दरअसल धमतरी जिले में बाइक चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गई थी। जिले के अलग-अलग थानों में बाइक चोरी के कई मामले दर्ज हैं। जिसको लेकर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। वहीं जांच के दौरान मगरलोड पुलिस ने बिना नंबर प्लेट के बाइक चला रहे दो युवकों को रोक कर पूछताछ की।

वहीं पूछताछ में युवक गोलमोल जवाब देने लगे। ऐसे में पुलिस को संदेह होने पर दोनों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर धमतरी सहित आसपास के जिलों से 15 बाइक चोरी की हैं। जिस पर पुलिस ने चोरी में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया और सभी बाइक को बरामद किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी चोरी की बाइक का नंबर प्लेट बदल देते थे। पुलिस का कहना है कि पकडे गए आरोपी नयन निषाद, लीलाराम निषाद, योकेश्वर निषाद, धरमचंद निषाद गरियाबंद जिला और मेघराज निषाद एंव नीलकंठ दास मगरलोड के रहने वाले हैं। फिलहाल, पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

लोगों को शेयर करें