भेंट-मुलाकात : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छुरी के वृंदावन स्व-सहायता समूह की दीदीयों ने मिलेट्स से बने व्यंजन भेंट किए

Featured Latest छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय

रायपुर| भेंट-मुलाकात में कटघोरा विधानसभा के  ग्राम रंजना में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छुरी के वृंदावन स्व-सहायता समूह की दीदीयों ने मिलेट्स से बने व्यंजन भेंट किए। समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को रागी के लड्डु, कोदो के कुरकुरे, कोदो के लड्डू, मडिया के कुकीज़, कोदो के खारे कुकीज़ भेंट कर मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए आभार जताया। समूह की दीदीयों ने मिलेट्स से विभिन्न पौष्टिक वयंजन बनाने की ट्रेनिंग देहरादून से आई ट्रेनर से शासकीय मदद पर ली है।

लोगों को शेयर करें