भेंट-मुलाकात : राशन कार्ड बनने के संबंध में मुख्यमंत्री ने पूछा सवाल, सुनीता ने बताया कि खाद्यान्न योजना के अंतर्गत मिल रहा है पर्याप्त राशन

Featured Latest छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय

रायपुर| भेंट-मुलाकात : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज कोरबा जिले के विधानसभा क्षेत्र कटघोरा के ग्राम नोनबिर्रा पहुंचे इस दौरान उन्होंने राशन कार्ड बनने के संबंध पूछे जाने पर छीर पानी की रहने वाली सुनीता ने बताया कि खाद्यान्न योजना के अंतर्गत पर्याप्त राशन मिल रहा है। मुफ्त में नमक भी मिल रहा है। सुनीता ने गैस के दाम कम करने की बात कही, इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गैस के दाम केंद्र सरकार तय करती है। सुनीता ने मुख्यमंत्री से गांव के आंगनबाड़ी में मितानिन न होने की जानकारी देते हुए मितानिन पदस्थ करने का आग्रह किया।

लोगों को शेयर करें