महज 10 हजार के ससुरालियो ने किया तंग, युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान 

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर| कोरबा जिले में चांपा के पास मंगलवार देर रात एक युवक ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। युवक बिलासपुर का रहने वाला था और कोरबा की एक ऑयल कंपनी में सुरक्षा गार्ड का काम करता था। युवक के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार ससुरालवालों को बताया है।

जानकारी के मुताबिक, 25 वर्षीय मोहम्मद साहिल कोरबा की ऑयल कंपनी में सुरक्षा गार्ड था। उसका शव बुधवार तड़के लोको पायलट ने ट्रैक पर पड़ा देखा, तो उसने आरपीएफ को सूचना दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त कराई, तो पता चला कि मृतक का नाम मोहम्मद साहिल है। रेलवे पुलिस को शव की पैंट से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें युवक ने 10 हजार रुपए के लिए उसकी मौत का जिम्मेदार ससुराल वालों को बताया है। फिलहाल मामले की जांच रेलवे पुलिस कर रही है। सुसाइड नोट में लिखा है कि 10 हजार रुपए के लिए उसके ससुराल वालों ने उसे इतना तंग कर दिया कि वो जान देने जा रहा है। उसने लिखा कि मेरी लाश को ससुराल वालों को मत देना, बल्कि मेरे अब्बू-अम्मी को देना। मृतक के ससुर मोहम्मद हुसैन ने बताया कि हाल में ही उसने रुपयों के इंतजाम को लेकर परेशानी बताई थी। हमने इसकी व्यवस्था भी कर ली थी, लेकिन इसी बीच उसने खुदकुशी कर ली।

जीआरपी ने बताया कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें आर्थिक तंगी की बात लिखी हुई है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। चांपा से जीआरपी के जवान कोरबा पहुंचे और आगे की कार्रवाई जारी है। मोहम्मद साहिल की शादी एक साल पहले ही हुई थी। एक हफ्ते पहले ही पत्नी ने बेटी को जन्म दिया है, जहां हॉस्पिटल में भर्ती के बाद डिस्चार्ज कराने के लिए पैसे के इंतजाम की बात सामने आ रही है। मृतक के ससुर ने ये भी बताया कि उसका दामाद घर के डस्टबिन में मोबाइल और अपनी गाड़ी की चाबी फेंककर आया था। इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। बाद में साफ-सफाई के दौरान इसका पता चला। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *