shailja

सामूहिक नेतृत्व में छत्तीसगढ़ चुनाव लड़ेगी कांग्रेस : कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर :  मिशन 2023 को लेकर बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्‍यक्षता में दिल्‍ली में केंद्रीय नेताओं के साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं की बैठक हुई। इसमें विधानसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा की गई है। बैठक के बाद कुमारी शैलजा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि कांग्रेस के सीनियर नेताओं को छत्तीसगढ़ की स्थिति के बारे में बताया गया है और आगे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार क्‍या करने जा रहे हैं उन सब बातों का विस्‍तार से डिस्‍कशन हुआ। सबने सकारात्‍मक रुख अपनाकर और सुझाव दिए कि अगले चार महीनों में हम काम करेंगे, कैसे करेंगे? अपने-अपने क्षेत्र में, जिसका जहां प्रभाव है चाहे सामाजिक रूप से, चाहे भौगोलिक रूप से, जिस तरह से भी सब अपना योगदान देकर, हम पार्टी को फिर से जिताकर, मजबूती से अपनी सरकार फिर से बनाएंगे।

कुमारी शैलजा ने कहा कि संगठन की ओर से पीसीसी अध्‍यक्ष ने सारी बातें बताईं, रूप-रेखा रखी और आगे के लिए हम क्‍या कर रहे हैं, पार्टी अभियान, प्रोग्राम जो चल रहे हैं और आगे हम क्या करेंगे चुनाव तक, वो बातें वहां पर रखी हैं। मंत्रियों ने और नेताओं ने सुझाव भी दिए, सामाजिक बातें भी रखी। राजनैतिक परिपेक्ष्‍य में जो आज भारतीय जनता पार्टी का जिस तरह से कार्य है, टोटल नेगेटिव जो उनका काम है, धर्म के नाम पर है, जातियों के नाम पर है, उन सब बातों को वहां पर डिस्‍कस किया गया। सचिवों ने अपने-अपने क्षेत्रों की रिपोर्ट दी है। कुल मिलाकर सबने यही बात कही कि मिलकर सब काम करेंगे, मिल-जुलकर काम करेंगे। क्योंकि हमेशा जब सरकार बनती है तो उम्‍मीदें सरकार से ज्‍यादा होती हैं। तो वर्कर भी, पार्टी के लोग भी सरकार से उम्‍मीदें लगाते हैं।

जज्‍बे के साथ सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अभी हमारे सम्‍मेलन चल रहे हैं, ट्रेनिंग प्रोग्राम भी चल रहे हैं, बूथ की ओर भी जा रहे हैं तो उसमें सारी बातें लेकर हमारे वर्कर जा रहे हैं। एक ओर सरकार की उपलब्धियां, दूसरी ओर हमारे शीर्ष नेतृत्‍व का जो हमें उनकी रहनुमाई, उनकी डायरेक्शन, उनकी गाइडेंस मिलती है, तीसरी भारतीय जनता पार्टी की नकारात्‍मक विचारधारा, उनकी नकारात्‍मक सोच और कांग्रेस पार्टी की अपनी विचारधारा जो लोगों को जोड़ने की बात है, जो राहुल जी हमेशा बोलते हैं कि लोगों को जोड़ना, मोहब्‍बत से जोड़ना, प्रेम, सद्भाव से जोड़ना, सब लोगों ने यही बात कही कि हम सब जैसे पिछली बार चुनाव में, उस समय हम निस्संदेह अपोजिशन में थे, जिस तरह से उस समय मिलकर हमने चुनाव लड़ा, इस बार फिर उसी जज्‍बे के साथ सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

बीजेपी धार्मिक बातों से लोगों को बरगला रही- मल्लिकार्जुन खरगे

बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आज के दिन हमारे पास जो संविधान है, हमारे लिए वो सर्वोपरि है, देश के लिए सर्वोपरि है, सारे समाज के लिए सर्वोपरि है, हर नागरिक के लिए सर्वोपरि है। अपने संविधान को हमें अपहोल्‍ड करना है, उसकी वैल्‍यूज को हमें अपहोल्‍ड करना है और भारतीय जनता पार्टी के पास केवल धार्मिक बातों के अलावा और कुछ नहीं है और धार्मिक बातों में लोगों को बरगलाने के सिवाय इनका कोई एजेंडा नहीं है। हमारे पास जो एजेंडा है, वो हमारे काम का और हमारी विचारधारा का है।

बीजेपी का ट्रैप शॅार्ट टर्म है, कांग्रेस की विचारधारा सबसे ऊपर- राहुल गांधी

शैलजा ने बताया कि राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ के साथ ज्‍यादा अनुभव रहा है। राहुल गांधी का व्‍यक्तिगत रूप से एक-एक नेता के साथ उनका संबंध रहा और सबको गाइड किया और व्‍यापक रूप से उन्‍होंने छत्तीसगढ़ में दौरे किए थे, तो उनके अनुभव से आज उन्‍होंने इस बैठक में गाइड किया। सबको अच्‍छी तरह से, व्‍यक्तिगत रूप से जानते हुए और सबकी बात को समझते हुए राहुल गांधी ने कहा है कि सभी वर्गों को हमें साथ लेकर चलना है और भारतीय जनता पार्टी के ट्रैप में हम कभी नहीं फंस सकते, क्‍योंकि भारतीय जनता पार्टी का ट्रैप जो है, वो शॅार्ट टर्म है और कांग्रेस पार्टी की जो विचारधारा है, वो इन सब बातों से ऊपर है। ऐतिहासिक रूप से भी और आगे आने वाले भविष्‍य के लिए भी हमारी विचारधारा है जो देश को, समाज को आगे रखती है।

लोगों को शेयर करें