टीएस सिंहदेव बनाए गए छत्तीसगढ़ के उपमुख्‍यमंत्री, सीएम ने ट्वीट कर दी बधाई

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर : छ्त्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव प्रदेश के डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार देर शाम इसकी घोषणा की। इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के साथ बैठक के बाद टीएस सिंहदेव ने मीडिया से चर्चा में कहा था कि प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने का अभी कोई सवाल नहीं है।

सिंहदेव को डिप्‍टी सीएम बनाए जाने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट किया। उन्‍होंने ल‍िखा कि हैं तैयार हम.महाराज साहब को उपमुख्यमंत्री के रूप में दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएंं। राज्य गठन के बाद पहली बार किसी नेता को उप मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरगुजा से निकलकर प्रदेश की सेवा का अवसर मिला…
टीएस सिंहदेव ने कहा है कि, आलाकमान ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे ईमानदारी से निभाऊंगा। सरगुजा से निकलकर छत्तीसगढ़ की सेवा करने का अवसर मिला है। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। सबको साथ लेकर, बेहतर तालमेल के साथ पूरी मजबूती से काम करेंगे। पार्टी से जो भी जवाबदारी मिलेगी उसे निभाते रहेंगे।

लोगों को शेयर करें