जैस्मिन भसीन की आंखों का कैसा है हाल? एक्ट्रेस ने फैंस को दी गुड न्यूज, बोलीं- मुस्कान वापस लाने के लिए शुक्रिया

Featured Latest मनोरंजन

मुंबई : टीवी एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 14′ की कंटेस्टेंट रह चुकीं जैस्मिन भसीन का बीते दिनों हाल-बेहाल हो गया था। लेंस के कारण उनकी आंखों में जलन और दर्द होने लगा था और कॉर्निया डैमेज हो गई थी। अब उन्होंने अपने फैंस को गुड न्यूज दी है। उन्होंने बताया है कि अब उनकी आंखों का क्या हाल है। साथ ही बॉयफ्रेंड अली गोनी की भी फोटो शेयर की है, जो इन दिनों उनका खास ख्याल रख रहे हैं।

Jasmin Bhasin ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर अपना एक छोटा-सा वीडियो शेयर किया, जिसमें देखा जा सकता है कि अब उनकी आंख पूरी तरह से ठीक हो गई है। उन्होंने पोस्ट में बताया कि अब वो आई-पैच से फ्री हो गई हैं और खतरे से भी बाहर हैं।’ उन्होंने उनके चेहरे पर मुस्कान वापस लाने के लिए डॉक्टर्स का भी शुक्रिया अदा किया है।

जैस्मिन का ख्याल रख रहे हैं अली गोनी

इस मुश्किल वक्त में अली गोनी ने अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन का पूरा ख्याल रखा। हॉस्पिटल लेकर जाने से लेकर उनके लिए खाना बनाने तक, अली हर कदम पर एक्ट्रेस के साथ नजर आए।

‘लाफ्टर शेफ’ शो में नजर आ रहे हैं अली

अली इन दिनों भारती सिंह के शो ‘लाफ्टर शेफ’ में नजर आ रहे हैं। इस शो को आप शनिवार और रविवार रात 9 बजे जियो सिनेमा पर देख सकते हैं, लेकिन अब इसका समय बदल गया है और ये गुरुवार और शुक्रवार को स्ट्रीम होगा।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *