पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से हड़कंप, निरीक्षक की मौत, 8 पुलिसकर्मी घायल

Featured Latest मध्यप्रदेश

उज्जैन। मक्सी रोड स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में बुधवार दोपहर मधुमक्खियों के हमले में एक निरीक्षक की मौत हो गई। वहीं आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए शासकीय चरक अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मक्सी रोड स्थित पाटपाला में बने पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में इन विशेष प्रशिक्षण कोर्स चल रहा है।  इसमें उज्जैन व आसपास के जिलों के पुलिसकर्मियों को 15 दिनों की ट्रेनिंग दी जा रही है। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे सभी पुलिसकर्मी भोजन करने के बाद मैदान में बैठे हुए थे। उसी दौरान अचानक तेज हवा चली थी। एक पेड़ पर लगे छत्ते से मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस स्थिति से वहां भगदड़ मच गई। मधुमक्खियों के काटने से नौ पुलिसकर्मी घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए चरक अस्पताल ले जाया गया था। यहां एक निरीक्षक को मृत घोषित कर दिया गया।

पैरों में सूजन के कारण दौड़ नहीं सके

मधुमक्खियों से बचने के लिए सभी पुलिसकर्मी मैदान से अंदर की ओर भागे थे। उसी दौरान मैदान में मौजूद निरीक्षक रमेश कुमार धुर्वे उम्र 58 वर्ष निवासी मंछामन कालोनी पैरों में सूजन के कारण भाग नहीं सके थे।

इस कारण सबसे अधिक शिकार वे ही हुए। इसलिए डाॅक्टर उनकी जान नहीं बचा पाए।

पीटीएस एसपी अंजना तिवारी ने बताया कि धुर्वे ने उन्हें फोन कर सूचना दी थी कि उनके पैरों में सूजन है।

इसका उपचार करवाने के लिए वह डाॅक्टर के पास जा रहे है।

मगर वह पीटीएस से बाहर निकले ही थे कि मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मृतक धुर्वे का एक पुत्र व पुत्री है। धुर्वे मूलत: बैतुल के रहने वाले थे।

हमले में यह पुलिसकर्मी हुए घायल

मधुमक्खियों के हमले में राधेश्याम गोपाल पुत्र माधव गोयल उम्र 58 वर्ष, अखिलेश पुत्र श्रीराम सूर्यवंशी उम्र 38 वर्ष, राजकुमार पुत्र ओमप्रकाश सेन, उम्र 50 वर्ष, कैलाश पुत्र काशीराम चौहान उम्र 52 वर्ष, दिनेश पुत्र अंबाराम पटेल उम्र 52 वर्ष, बलराम पुत्र चेतराम, रविशंकर पुत्र राज बहादुर शुक्ला व एक पुलिसकर्मी प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से रवाना हो गया।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *