‘तुम्हारे पापा कुत्ते हैं जो दूध पियेंगे?’ रात में दुकान जा रहे युवक के साथ थाना प्रभारी का गाली-गलौज का वीडियो वायरल

Featured Latest मध्यप्रदेश

बैतूल : जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में एक चौकी प्रभारी अभद्रता करते हुए नजर आ रहा है. वह एक युवक को बोलते नजर आ रहा है कि ‘तुम्हारे पापा कुत्ते है जो इतनी रात में दूध पियेंगे…’ यही नहीं वह इस दौरान गंदी-गंदी गालियां भी देते नजर आ रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद से पुलिस विभाग की खूब किरकिरी हो रही है. हालांकि, पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी के पद से हटा दिया है.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

दरअसल, बैतूल जिले के सारनी थाना क्षेत्र की पाथाखेड़ा पुलिस चौकी के प्रभारी वंशज श्रीवास्तव का रात्रि गश्ती के दौरान आम लोगों से अभद्रता और गाल-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में चौकी प्रभारी एक युवक से दूध लेने निकले युवक से पूछा किस लिए आया है तो उसने कहा कि ‘पापा के लिए दूध लेने आया हूं.’ इस पर वंशज श्रीवास्तव ने कहा कि ‘तुम्हारे पापा कुत्ते है जो इतनी रात में दूध पियेंगे…’

 ‘मुझे फर्क नहीं पड़ता है’

यही नहीं इस दौरान चौकी प्रभारी वंशज श्रीवास्तव दुकानदार को भी भद्दी-भद्दी गालियां देते नजर आ रहा है. वायरल वीडियो में चौकी प्रभारी दुकानदार से कहते हुए सुनाई दे रहा है कि ‘तुम दुकान के अंदर से सिगरेट बेचते हो, चखना बेचते हो, यहां पूरे क्षेत्र के लोग दारू पीते है, दुकान चला रहे हो या …खाना चला रहे हो.’ इतना ही नहीं वंशज ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि ये दो कौड़ी के सीसीटीवी वीडियो से मुझे फर्क नहीं पड़ता.

एसपी ने की तत्काल कार्रवाई

वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में चौकी प्रभारी वंशज श्रीवास्तव बिना वर्दी के नजर आ रहा है. वह इतनी गंदी गंदी गाली दे रहा है कि हम आपको वीडियो भी नहीं दिखा सकते हैं. हालांकि, इस पूरे मामले पर कार्रवाई करते हुए बैतूल एसपी ने तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया.

लोगों को शेयर करें