मुख्यमंत्री ने श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा मंदिर में की पूजा-अर्चना

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ राजनीती राष्ट्रीय

रायपुर| मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात के लिए जशपुर जिले के बगीचा पहुंचे। यहां हेलीपैड से श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा मंदिर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने मां काली की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की तरक्की और प्रदेशवासियों की खुशहाली की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में स्थित बाबा अवधूत भगवान राम के प्रथम शिष्य तपसी राम के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। जशपुर विधायक श्री विनय कुमार भगत भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

यह भी पढ़े :

लोगों को शासकीय कार्यो को लेकर अनावश्यक परेशानी ना हो, इसका अधिकारी विशेष रूप से रखें ध्यान: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

 

लोगों को शेयर करें