मुख्यमंत्री बघेल ने कुनकुरी के महागिरजा घर में प्रदेश के समृद्धि के लिए की प्रार्थना

Featured Latest छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय

रायपुर| मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कुनकुरी विधानसभा के अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज कुनकुरी के नगरीय क्षेत्र स्थित विख्यात महागिरजा घर दर्शन करने पहुँचे। चर्च परिसर में मुख्यमंत्री का पारंपरिक नृत्य एवं बच्चों द्वारा मनोरम वेलकम गीत के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। उन्होंने प्रभु यीशु से क्षेत्र, प्रदेश और देश के लोगों की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चर्च के विशप इमानवेल केरकेट्टा, पादरी सुनील कुजूर, विधायक द्वय श्री यू.डी. मिंज और पत्थलगांव विधायक श्री रामपुकार सिंह भी मुख्यमंत्री के साथ थे।

 

यह भी पढ़े :

मुख्यमंत्री ने श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा मंदिर में की पूजा-अर्चना

 

लोगों को शेयर करें