मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 सितंबर को मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की लेंगे बैठक

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में होगी बैठक, कलेक्टर ने बैठक की तैयारी की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 10 सितंबर 2025 को कोरबा प्रवास पर रहेगें। मुख्यमंत्री श्री साय 10 सितंबर को प्रातः 11 बजे कलेक्टोरेट सभागार कोरबा में आयोजित मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में छत्तीसगढ शासन के मंत्रीगण एवं प्राधिकरण के सदस्य शामिल होंगे। जिला प्रशासन कोरबा द्वारा बैठक की गरिमामय आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है।

गौरतलब है कि मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अंतर्गत कोरबा, गोरेला- पेंड्रा-मरवाही, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, राजनांदगांव, बलौदाबाजार-भाटापारा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, बालोद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कबीरधाम (कवर्धा), बिलासपुर, रायगढ़ एवं सक्ती जिला शामिल हैं। प्राधिकरण में 51 सदस्य एवं 24 विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। जो प्राधिकरण की समीक्षा बैठक में शामिल होकर स्वीकृत कार्यों के संदर्भ अपने विचार,सुझाव एवं शिकायत रखते हैं।

लोगों को शेयर करें