राज्यपाल से एथलीट और पर्वतारोही सुश्री आशा मालवीय ने की सौजन्य भेंट

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर| राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में मध्यप्रदेश के राजगढ़ की एथलीट और पर्वतारोही सुश्री आशा मालवीय ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल श्री हरिचंदन ने सुश्री मालवीय को महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से की जा रही उनकी साइकिल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी और उनके प्रयास की सराहना की।
उल्लेखनीय है कि सुश्री मालवीय महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए एकल साइकिल यात्रा कर रहीं है।
सुश्री मालवीय अब तक लगभग 9 हजार किमी की यात्रा पूरी कर चुकी है, और इसमें 10 राज्य शामिल है।

लोगों को शेयर करें