तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार अधेड़ को रौंदा, हुई दर्दनाक मौत, पत्नी की हालत गंभीर

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर : रायपुर–बलौदाबाजार एनएच में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार अधेड़ की मौत हो गई। हादसे में स्कूटी में बैठी अधेड़ की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम तोरण साहू और उनकी पत्नी का नाम यामिनी साहू है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर खरोरा पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

मृतक के भतीजे योगेश साहू ने बताया कि सोमवार सुबह चाचा तोरण साहू अपनी पत्नी यामिनी साहू के साथ स्कूटी से रायपुर की ओर जा रहे थे। बरौंडा फॉर्म स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री के पास, रायपुर की ओर जा रही ट्रक (नंबर OD 11 E 6607) के ड्राइवर ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद सड़क पर गिरे दंपत्ति

टक्कर लगने से स्कूटी चला रहे तोरण साहू गाड़ी संभाल नहीं पाए और सड़क पर गिर गए, जिससे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में तोरण की मौके पर मौत हो गई और उनकी पत्नी यामिनी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने घायल यामिनी साहू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच की जा रही है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *