अंबिकापुर निर्भया कांड के आरोपी की तलाश में डीआईजी राजेश अग्रवाल खुद उतरे मैदान में, जंगल-पहाड़ में सर्च ऑपरेशन तेज

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

अंबिकापुर : अंबिकापुर में हुए निर्भया हत्याकांड के मामले में पुलिस अभी तक आरोपी मिथुन उर्फ पंडा को गिरफ्तार नहीं कर सकी है, पुलिस की टीम उसे खोजने के लिए अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन चल रही है. पुलिस की आधार दर्जन टीम रेलवे स्टेशन के समय पर स्थित पिलखा पहाड़ और उसके जंगल में आरोपी की तलाशी कर रही है. इसके अलावा विश्रामपुर रेलवे स्टेशन के आसपास भी आरोपी की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. सरगुजा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल खुद पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं. खुद पहाड़ जंगल और गांव में पहुंचकर आरोपी के बारे में लोगों से जानकारी एकत्र कर रहे हैं.

पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है

अंबिकापुर के रिंग रोड में 55 साल की महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है. चार दिन बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है और पूरा मामला राजनीतिक रूप ले चुका है. सरकार इस पूरे मामले में कटघरे में दिखाई दे रही है, क्योंकि विपक्ष लगातार हमलावर दिखाई दे रहा है.

DIG राजेश अग्रवाल टीम के साथ खोज में जुटे

कांग्रेस के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है. ऐसे में पुलिस पर आरोपी को गिरफ्तार करने का बड़ा चैलेंज है और यही वजह है कि सरगुजा की पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल अपनी टीम के साथ आरोपी की खोजबीन में खुद भी जुट गए हैं. राजेश अग्रवाल पिलखा पहाड़ के पास स्थित दुकानों में पहुंचकर लोगों से यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या आरोपी इलाके के गांव तक पहुंचा है या नहीं. पहाड़ गांव में संचालित एक किराना दुकान की महिला संचालिका ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि सीसीटीवी फुटेज में जैसा व्यक्ति दिख रहा है, वैसा ही एक व्यक्ति उसके दुकान में पहुंचा था और कुछ सामान लेने के बाद वह चला गया, ज्यादा बात नहीं किया.

पुलिस के सामने बड़ी चुनौती

पुलिस अधीक्षक सरगुजा जिले से लगे हुए सूरजपुर बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षकों से लगातार संपर्क में है और पड़ोसी जिले की पुलिस भी आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. आरोपी की गिरफ्तारी बड़ा चैलेंज इसलिए बना हुआ है, क्योंकि आरोपी मिथुन कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस उपयोग में नहीं रखता है, उसके पास मोबाइल फोन तक नहीं है. यही वजह है कि पुलिस उसे नहीं पकड़ पा रही है. सिर्फ उसके बारे में लोगों से उसके आने जाने और दिखाई देने जैसी जानकारी सामने आ रही है.

पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने क्या बताया?

सरगुजा पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने बताया कि उनके द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए खुद हर उसे इनपुट की जांच की जा रही है, जिसमें पता चल रहा है कि आरोपी को देखा गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के ट्रेक से चलते हुए विश्रामपुर की तरफ गया है और यही वजह है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम को अधिक मशक्कत करना पड़ रहा है.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *