जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी रेड, लाखों की नगदी और लग्जरी कार जब्त

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

अभनपुर : अभनपुर पुलिस ने जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए टोकरों गांव के पास छापा मारकर दो जुआरियों को गिरफ्तार किया है, जहां से पुलिस ने 6 लाख 34 हजार रुपए नगद, दो मोबाइल फोन और एक मर्सडीज कार जब्त की है, जबकि जप्त मशरूका की कुल कीमत करीब 42 लाख रुपए बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है। इस रेड के बाद इलाके में जुआ फंड संचालित करने वालों में हड़कंप मच गया है, वहीं नवापारा करेली बॉर्डर और धमतरी बॉर्डर क्षेत्र में भी बड़े जुआ फड़ संचालित होने की खबर सामने आ रही है, जिस पर पुलिस की नजर बनी हुई है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *