सुशासन तिहार 2026 : कुसुमताल शिविर में हितग्राहियों को मिली खुशियों की सौगात

Featured Latest खरा-खोटी

प्रधानमंत्री आवास की चाबी, पेंशन प्रमाण पत्र और व्हीलचेयर वितरण से खिले ग्रामीणों के चेहरे

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जशपुर जिले में आमजन को शासन की विभिन्न योजनाओं का लगातार लाभ पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में जशपुर जिले के जनपद पंचायत कांसाबेल अंतर्गत ग्राम पंचायत कुसुमताल में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को उनके पक्के घर के सपने को साकार करने हेतु “खुशियों की चाबी” प्रदान की गई। वहीं समाज कल्याण विभाग द्वारा पात्र हितग्राहियों को पेंशन प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

दिव्यांग हितग्राहियों को भी विशेष रूप से लाभान्वित किया गया। शिविर में एक दिव्यांग हितग्राही को सहायक उपकरण के रूप में व्हीलचेयर प्रदान की गई, जिससे उनके दैनिक जीवन की गतिविधियों में सुविधा होगी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। योजनाओं का लाभ मिलने से हितग्राहियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरामती पैंकरा, वरिष्ठ नागरिक श्री सुदाम पांडा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से ग्रामीणों को उनके गांव के समीप ही योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

शिविर के दौरान “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत उपस्थित ग्रामीणों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। सभी ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से उन्हें योजनाओं का लाभ घर के पास ही मिल रहा है, जिससे समय, धन और श्रम की बचत हो रही है। यह पहल न केवल समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है, बल्कि लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *