’सुशासन तिहार में मिला नवीनीकृत राशन कार्ड, सीता वेक के चेहरे पर लौटी मुस्कान’, ’गांव में ही हुआ समस्या का समाधान, अब हर महीने मिलेगा राशन का लाभ’

Featured Latest खरा-खोटी

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार आम लोगों के लिए राहत और भरोसे का माध्यम बनता जा रहा है। इस अभियान के तहत दंतेवाड़ा जिले के गांवों और नगरीय क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।

गीदम विकासखंड के ग्राम पंचायत बड़ेपनेड़ा की निवासी सीता वेक भी सुशासन तिहार से लाभान्वित हुई हैं।
लंबे समय से राशन कार्ड का नवीनीकरण नहीं होने के कारण उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाली सुविधाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सुशासन तिहार शिविर की जानकारी मिलने पर उन्होंने शिविर में पहुंचकर अपनी समस्या से संबंधित आवेदन दिया। शिविर में अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनका प्राथमिकता श्रेणी का नवीनीकृत राशन कार्ड जारी कर दिया।

राशन कार्ड मिलने के बाद सीता वेक ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि अब उनके परिवार को शासन की योजना के तहत प्रतिमाह 35 किलो चावल, 1 किलो शक्कर, 2 किलो चना और 2 किलो गुड़ मिलेगा। इससे परिवार को खाद्यान्न की चिंता से राहत मिलेगी और घरेलू खर्च में भी मदद मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार ग्रामीणों के लिए बहुत उपयोगी पहल साबित हो रहा है। अब लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, बल्कि गांव में ही त्वरित समाधान मिल रहा है। सीता वेक की यह कहानी बताती है कि शासन की योजनाएं अब अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *