लोरमी में शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, गैस सिलिंडर भी फटा, पांच लोग झुलसे

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

मुंगेली। लोरमी लालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छाता में शनिवार की रात में एक घर में बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से पांच लोग झुलस गए। वहीं घर के अंदर रखे हुए लाखो का समान जलकर खाक हो गया । आगजनी की घटना में पांच लोग झुलस गए हैं उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आगजनी की घटना इतनी भयावह थी कि घर के अंदर गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया इससे घर का छप्पर भी उड़ गई। घर मालिक देवचरण ने बताया रात में घर में लगी आग पर आसपास के ग्रामीणों की मदद से बुझाने का प्रयास किया लेकिन जब तक आग बुझती तब तक घर में रखे बाइक सहित लाखो का समान जलकर खाक हो गया था। ग्रामीणों ने इसके बाद आग से झुलसे लोगों को उपचार के लिए मुंगेली जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया ।

पांच लोग आग से झुलसे

झुलसे हुए लोगों में एक ही परिवार के लोग शामिल हैं। इसमें देवचरण कुर्रे, रामचरण कुर्रे, नरोत्तम कुर्रे, शुखलाल कुर्रे, सित्तु कर्रे है जिनका उपचार किया जा रहा है।

लोगों को शेयर करें