एक्स बॉयफ्रेंड की पिटाई…गर्लफ्रेंड से बात करने के शक में बॉयफ्रेंड ने साथियों संग पीटा, पाइप से किया हमला

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

दुर्ग : जिले से मारपीट का मामला सामने आया है. जहां गर्लफ्रेंड से बात करने के शक में बॉयफ्रेंड ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक्स बॉयफ्रेंड की जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.

गर्लफ्रेंड से बात करने के शक में बॉयफ्रेंड ने एक्स बॉयफ्रेंड को पीटा

वहीं, मामले में शामिल 5 नाबालिग को हिरासत में लिया गया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि विवाद एक छात्रा से पुराने परिचय और उससे बातचीत को लेकर हुआ था. बॉयफ्रेंड ने युवक को मिलने के बहाने बुलाया और मारपीट की.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. जांच के दौरान एक आरोपी और पांच नाबालिगों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया गया. मामले सुपेला थाना क्षेत्र का है.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *