दुर्गा अष्टमी: सीएम निवास बगिया में कन्या पूजन, साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने बेटियों के पखारे पांव

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

जशपुर। दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर सीएम निवास बगिया में नव कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने श्रद्धा भाव से नव कन्याओं का पूजन किया और उन्हें भोजन कराया।

पूजा-अर्चना की भव्यता

दुर्गा अष्टमी पूजन कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और विधिपूर्वक पूजन से हुई। कौशल्या साय ने सभी नव कन्याओं का पैर धोकर, उन्हें तिलक लगाकर, चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। कन्याओं को माँ दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका आर्शीवाद लिया। इस पूजन में कन्याओं को मिठाई, फल, और उपहार भी दिए गए।

लोगों को शेयर करें