खेत जोताई के दौरान युवक की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर| कोरबा जिले में एक युवक की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। घटना के बाद वह ट्रैक्टर की नीचे ही फंस गया था। इसके बाद जब घंटों की मशक्कत के बाद उसे निकाला गया तब तक उसकी जान जा चुकी थी। बताया गया है कि खेत जोताई के दौरान गाड़ी कीचड़ में फंस गई थी। उसे ही निकालने के दौरान ये हादसा हुआ है। हादसा बालको थाना क्षेत्र में हुआ है।

 

यह भी पढ़े :

नक्सलियों ने शिव मंदिर के पास लगाया 2 आईईडी, सुरक्षा बलों ने किया दोनों आईईडी को डिफ्यूज

 

 

दोंदरो निवासी महिपाल सिंह(32) खेती किसानी का काम करता था। शुक्रवार शाम को भी वह अपना खेत जोत रहा था। खेत जोताई के दौरान ही उसका ट्रैक्टर कीचड़ में फंस गया था। ट्रैक्टर निकालने के लिए महिपाल ने आस-पास के लोगों को बुला लिया था। सभी मिलकर ट्रैक्टर निकाल रहे थे। उसी दौरान महिपाल ड्राइविंग सीट पर बैठा था।

 

यह भी पढ़े :

18 लाख के 3 ईनामी नक्सलियों ने किया सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण

 

 

जानकारी मिली है कि गाड़ी निकालने के दौरान अचानक से ट्रैक्टर ऊपर उठा और सीधे पलट गया। इसी के चपेट में महिपाल आ गया था। आस-पास के लोगों ने उसे तुरंत निकालने के लिए काफी मशक्कत की, पर लोगों को सफलता नहीं मिली। इसके बाद करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद उसे निकाला गया, तब तक उसकी जान जा चुकी थी। घटना के बाद परिजनों को भी इस बारे में जानकारी दी गई थी। पुलिस को भी घटना की खबर दी गई थी। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी शनिवार को सामने आ सकी है।

लोगों को शेयर करें