भीषण सड़क हादसा : दो ट्रको मे हुई भिड़ंत, केबिन काटकर चालक को निकाला गया बाहर

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

बलौदाबाजार :  छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले स्थित भाटापारा के गिधौरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह तेज बारिश और घने अंधेरे के बीच दो भारी ट्रकों की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे चालक अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही गिधौरी पुलिस, हाईवे पेट्रोलिंग और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।

तकनीकी खराबी से सड़क पर खड़ा था ट्रक

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 4 बजे ग्राम नवापारा धमलपुर के पास कसडोल-गिधौरी मार्ग पर एक ट्रक तकनीकी खराबी के कारण सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने खड़े वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और एक ट्रक का चालक केबिन में फंस गया।

बारिश और अंधेरे के बीच पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन

नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में थाना प्रभारी संदीप बंजारे के नेतृत्व में गिधौरी पुलिस, हाईवे पेट्रोलिंग और डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। लगातार बारिश और अंधेरे के बावजूद पुलिस जवानों ने क्षतिग्रस्त केबिन को काटकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *