मामूली विवाद पर जानलेवा हमला : छोटे ने बड़े भाई पर किया टंगिया से हमला, बीच बचाव करने आई भाभी को भी मारा

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां चिकन बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया और बीच बचाव करने आई भाभी को भी मारकर घायल कर दिया। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और टंगिया को भी जब्त कर लिया।

यह पूरा मामला पुलिस सहायता केंद्र राहौद, शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के बुंदेला डेरा का है। बुधराम (40 वर्ष) ने थाना शिवरीनारायण में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 21 अगस्त की शाम करीब 5 बजे घर में चिकन बनाने के लिए बांटा जा रहा था। इसी दौरान छोटे भाई बजरंग गोंड (20 वर्ष) ने कम हिस्सा मिलने की बात को लेकर गाली -गलौच करते हुए विवाद शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने घर में रखी लोहे की टांगी से बुधराम की पीठ पर जानलेवा वार कर दिया।

मारपीट देखकर बीच-बचाव करने पहुंची भाभी पर भी आरोपी ने टांगी से वार कर घायल कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में पुलिस सहायता केंद्र राहौद प्रभारी राजेंद्र सिंह क्षत्रिय ने तुरंत घटना स्थल का निरीक्षण किया और आरोपी को पकड़ लिया, जिसको विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *