छह माह पहले बनाया प्लान, फिर गला रेतकर की सौतन की हत्या, रात के अंधेरे में वारदात को दिया अंजाम

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

बालोद : जिले के कोतवाली थाना इलाके के नेवारीकला गांव में हत्या की सनसनी खेस वारदात सामने आई है जहां एक महिला ने अपने सौतन को रात के अंधेरे में मौत के घाट उतार दिया. दरअसल, आज सुबह 5 बजे पुलिस को सूचना मिली कि नेवारीकला गांव में एक महिला की हत्या हो गई है.

घटना की जानकारी के बाद कोतवाली थाने की टीम, साइबर सेल की टीम के साथ फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले उसी घर की एक महिला यानि निरीक की सौतन सड़क पर मिली. जिसे पुलिस ने संदेह के आधार पर पहले ही हिरासत में ले लिया. पुलिस ने जब मृतिका दया की लाश को देखा तो उसके सिर पर बुरी तरह जख्म के निशान थे इसके अलावा मृतिका के गले में किसी धारदार हथियार से वार किए जाने ने निशान मिले. इधर मृतिका की सौतन अमृत बाई ने वारदात को अंजाम देने की बात पुलिस के पास कुबूल ली थी.

जानें कैसे वारदात को दिया अंजाम

पुलिस ने बताया कि लगभग 10.30 बजे की है. आरोपी महिला अमृत के दोनों बच्चे छत में और अमृत बाई अपने पति चिम्मन के साथ एक कमरे में सोये हुए थे. पति चिम्मन शराब के नशे में बेसुध होकर सोया था. उसी से लगे कमरे में मृतिका दया बाई सोई हुई थी. रात को जब सभी खाना खाकर सो गए तो अमृत ने छह माह पहले से रखे लकड़ी के मोटे डंडे को निकालकर दया के कमरे जान से मारने की नीयत से गई, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पाने के कारण तीन बार वह कमरे में जाकर वापस लौटी.

आखिरकार चौथी बार दया के कमरे में जाकर उसके सिर पर लगातार चार बार वार किया और फिर लकड़ी काटने के धारदार वस्तु से उनके सिर पर चार बार वार किया. कुछ देर बाद मोबाइल का टॉर्च जलाकर फिर मौत की पुष्टि करने के लिए मृतिका के पास गई जहां दया को मरा देख खेत की तरफ निकल गई और वारदात के दौरान पहने कपड़े को खेत की ओर जाकर निकालकर दूसरा कपड़ा पहन ली.

देर रात 3 बजे जब पति चिम्मन की नींद खुली तो वह दया के कमरे जाकर उसे आवाज देने लगा लेकिन जब दया की ओर से कोई आवाज नहीं आया तो चिम्मन ने दया के मोबाइल से टॉर्च जलाकर देखा तो दया लहूलुहान हालत में खाट पर पड़ी हुई थी. लाश को देखने के बाद चिम्मन ने गांव के कोटवार सहित अन्य लोगों को सूचना दी और पुलिस थाने पहुंचकर पुलिस को भी जानकारी दी. बताया जा रहा है कि चिम्मन की शादी अमृत से 2003 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं.

पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

वहीं चिम्मन ने दया को प्रेम प्रसंग में 2019 में अपने घर लाया था तब से दया और अमृता एक ही घर में रहते थे. जब से दया उस घर में आई उसके बाद से लगातार अमृता के साथ विवाद होता था और आज विवाद इतना बढ़ गया कि अमृता ने दया को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *