नौकरी लगवाने के नाम पर ठगने वाला जोगी कांग्रेस का नेता गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर| कवर्धा (कबीरधाम) में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगने वाले शातिर जेसीसीजे (छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस-जे) के एक नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शातिर ठग ने पीडब्लूडी में इंजीनियर पद पर नौकरी का झांसा देकर 17 लाख रुपए लिए थे। काफी समय बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो लोगों ने रुपए वापस मांगे। पहले तो वह टाल-मटोल करता रहा, फिर करीब 7 साल से फरार था। मामला कुंडा थाना क्षेत्र का है।

 

यह भी पढ़े :

आठ लाख का ईनामी हार्डकोर नक्सली मुठभेड़ में ढेर, 100 से ज्यादा जवानों की शहादत का था जिम्मेदार 

 

 

जानकारी के मुताबिक, मामला साल 2015 का है।‎ लोक निर्माण विभाग (PWD)‎ में सिविल इंजीनियर की‎ वेकैंसी निकली थी। इस दौरान मुंगेली के कोसमतरा गांव निवासी जलेश्वर टंडन से आवेदन करने वाले कुछ युवाओं का संपर्क हुआ। आरोप है कि जलेश्वर ने युवाओं को नौकरी लगवाने का झांसा दिया। बदले में उनसे करीब 17 लाख रुपए ले लिए। भर्ती के जब परिणाम आए तो युवाओं का चयन नहीं हुआ।युवकों ने जलेश्वर से संपर्क किया और रुपए लौटाने को कहा। जलेश्वर टाल-मटोल करता रहा, लेकिन जब दबाव ज्यादा बना तो आरोपी ने 5 लाख रुपए लौटा दिए। हालांकि तमाम कोशिश के बावजूद 12 लाख रुपए वापस नहीं किए। इस पर युवाओं ने थाने में धोखाधड़ी की ऍफ़आईआर दर्ज करा दी।

 

 

यह भी पढ़े :

लकड़ी तस्करों ने वन कर्मियों को दौड़ा-दौडाकर पिटा, दुबारा आने पर दी जान से मारने की धमकी

 

 

मामला दर्ज होने के बाद आरोपी जलेश्वर फरार हो गया था। इस बीच मंगलवार को उसके गांव आने की सूचना मिली तो पुलिस ने धर दबोचा। पूछताछ में पता चला कि आरोपी‎ जलेश्वर टंडन जेसीसीजे से जुड़ा है। वह पार्टी के‎ प्रमुख पद पर है। इसी का फायदा‎ उठाते हुए पार्टी के बड़े नेताओं से‎ जान- पहचान बताकर युवाओं को‎ नौकरी लगाने का झांसा दिया। जिन‎ बड़े नेता तक वह अपनी पहुंच बता‎ रहा था, अब वह नहीं हैं। फिलहाल पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

लोगों को शेयर करें