खेलते-खेलते छत से नीचे गिरा 7 वर्षीय मासूम, इलाज के दौरान मौत, पसरा मातम

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

धमतरी : जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां घर की छत में खेलने के दौरान अचानक नीचे गिरने से 7 साल का मासूम बच्चे की मौत हो गई है। घटना के बाद से परिजनों में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, 7 वर्षीय प्रियांशु साहू अपने माता-पिता के साथ चाचा के घर गया हुआ था। वह घर की छत पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 10 फीट नीचे जमीन पर गिर पड़ा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद परिजन उसे आनन-फानन में धमतरी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद मासूम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई पूरी कर ली है और शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *