8 जुलाई को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, मानसून सत्र के विधेयकों समेत धान खरीदी नीति पर हो सकते हैं बड़े फैसले

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार, 8 जुलाई को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी। बैठक में 13 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले विभिन्न विधेयकों को मंजूरी देने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में खेती-किसानी से जुड़े मुद्दों, किसानों के हित में लिए जाने वाले निर्णयों और राज्य की धान खरीदी नीति पर भी चर्चा होने की संभावना है। सरकार आगामी खरीफ सीजन और किसानों से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर महत्वपूर्ण फैसले ले सकती है। कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित प्रस्तावों पर भी मुहर लगने की उम्मीद है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *