रायपुर में ज्वेलर्स के मैनेजर से 1 करोड़ की लूट, तलवार से हमला कर बैग लेकर फरार आरोपी, पीड़ित की हालत नाजुक

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर : राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए कीमत की सोने-चांदी के जेवरात लूट कर फरार हो गए.

ज्वेलर्स के मैनेजर से 1 करोड़ की लूट

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, तिल्दाडीह स्थित ज्वेलरी शॉप के मैनेजर विनीत सोनी दुकान बंद कर दूसरी ब्रांच से जेवरात लेकर खरोरा लौट रहा था. तभी 2 से 3 बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए.

मैनेजर गंभीर रूप से घायल

हमले में मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही खरोरा थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. पुलिस आसपास के इलाके में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

कैसे हुई लूट?

मंगलवार को शाम करीब 7 बजे अचानक आए आंधी-तूफान और बारिश के चलते वे तिल्दाडीह मोड़ के पास रुक गए थे. जैसे ही मौसम शांत हुआ और वे आगे बढ़ने लगे, तभी पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया. बदमाशों ने टीकाराम शर्मा के सिर पर तलवार से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनके सिर में तीन गंभीर चोटें आईं.

आरोपी फरार

हमले के बाद आरोपी जेवर से भरा बैग लूटकर फरार हो गए. घायल अवस्था में पीड़ित ने घटना की सूचना दुकान प्रबंधन को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं घायल टीकाराम शर्मा को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *