खड़े ट्रैक्टर में लगी भीषण आग, बैटरी शॉर्ट सर्किट से इंजन धूं-धूं कर जला

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

गरियाबंद : जिले के राजिम से लगे ग्राम कौन्दकेरा और भैसातरा पहुंच मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर में अचानक भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर की बैटरी में शॉर्ट सर्किट होने से इंजन में आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरा ट्रैक्टर आग की चपेट में आ गया।

घटना के समय ट्रैक्टर चालक वाहन में मौजूद था। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई।बताया जा रहा है कि ट्रेक्टर कौंदकेरा निवासी दौलत राम साहु का हैं जो कि धान लाने के लिये खेत गया था। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रैक्टर पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

जी आपको बता दें कि इन दिनों क्षेत्र में रबी फसल की धान कटाई का कार्य चल रहा है । इसी दौरान ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ा था, तभी अचानक बैटरी शॉर्ट होने से हादसा हो गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक ट्रैक्टर पूरी तरह जल चुका था। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *