बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने 4 घंटे में दोनों आरोपियों को दबोचा

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

सक्ति : सक्ति जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र में महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को महज चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस ने तत्काल टीम गठित की और आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई कि 29 जून को भीख मांगकर लौटने के दौरान दो आरोपियों ने उसे जबरन अपने घर ले जाकर बंधक बना लिया। आरोप है कि महिला को जबरन महुआ शराब पिलाकर बेहोश किया गया और उसकी इच्छा के विरुद्ध लगातार दुष्कर्म किया गया।

शिकायत मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जैजैपुर थाना पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर विशेष टीम गठित की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *