आईटीआई कॉलेज चरमुड़िया में किया गया एड्स जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

धमतरी :  आज आईटीआई कॉलेज चरमुड़िया में एड्स जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें विमलेश तिवारी काउंसर के द्वारा शिक्षको एवं‌ बच्चों को एचआईवी-एड्स फैलने के 4 प्रमुख कारण एवं‌ निवारण के साथ टीबी फैलने के प्रमुख कारण के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया|

काउंसर विमलेश तिवारी ने बताया कि काउंसिलिंग, टेस्टिंग, आर्ट लिंकिंग, एचआईवी एक्ट 2017 टोल फ्री नंबर -1097 एसटीआई आरटीए के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया।  एचआईवी एड्स के प्रति भेद भाव समाप्त करने हेतु शपथ ग्रहण कराया गया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में  चमन पाल एवं प्राचार्य  योगेश देवांगन समस्त शिक्षक एवं बच्चे उपस्थित थे।

लोगों को शेयर करें