बेटा नहीं होने से नाराज पति ने महिला को पेट्रोल डालकर जलाया,  महिला अस्पताल में भर्ती

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

सूरजपुर:  छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बेटा न होने से नाराज पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर जला दिया। घटना की जानकारी मिलते ही महिला के परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को हॉस्पिटल पहुंचाया। यह घटना रामनुजननगर की है।

मिली जानकारी के अनुसार, सूरजपूर में एक युवक बेटा न होने से अपनी पत्नी से नाराज था। नाराजगी इस हद तक बढ़ गई कि, उसने अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर उसे जला दिया। मौके पर पहुंचे महिला के परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर्स ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को मेडिकल हॉस्पिटल अम्बिकपुर रेफर कर दिया है।

लोगों को शेयर करें